फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मनरेगा कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, दिया धरना

हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:18 PM IST

मानदेय और विभागीय समायोजन सहित अन्य मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा 18 सालों से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण मनरेगा योजना को पूरी जिम्मेदारी से अंजाम तक पहुंचाने के बाद ग्रेडिंग के आधार पर उनकी सेवा समाप्ति की तैयारी की जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को जिले भर के मनरेगा कर्मी जिला मुख्यालय पहुंचे और कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा मनरेगा योजना का कुशल संचालन करने के बाद भी सरकार उनके हितों को लेकर गंभीर नहीं है। कहा लंबे समय से वे सम्मानजक मानदेय की मांग कर रहे हैं। इसे बढ़ाने के बजाय उन्हें तीन महीने से मानेदय का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि, बीमा का लाभ देने के साथ ही विभागीय समायोजन की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्यमेट राष्ट्रीय मोबाइन निगरानी प्रणाली से मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करता है। यदि कार्यमेट गलत फोटो अपलोड करता है तो इसका दोषी उन्हें ठहराया जा रहा है जो गलत है। कहा मनरेगा कर्मियों का ग्रेडिंग के आधार पर मूल्यांकन कर उनकी सेवा समाप्ति की तैयारी सरकार कर रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा उनकी ये सभी मांगे नहीं मानी गईं तो वे कार्य बहिष्कार करते हुए न्यायालय की शरण में जाने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद, महामंत्री कौस्तुब पांडे, संरक्षक गोविंदी देवी, उपाध्यक्ष अजय मोहन, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन कोहली, मीडिया प्रभारी हितेंद्र वल्दिया, महेश बसेड़ा, चंद्रशेखर कापड़ी, दीपक सिंह रावल, अमन सोनी, तेज सिंह, कैलाश चंद्र, प्रदीप मल, किशन राम, कमल सौन, हरीश सेक्रियाल सहित कई मनरेगा कर्मी शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें