फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनकोट के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

बंगापानी तहसील के बांसबगड़- मनकोट गांव के लोग एक दशक से जान जोखिम में डालकर गरारी से आवाजाही कर रहे हैं। जीर्ण-शीर्ण गरारी के स्थान पर नई गरारी के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम प्रधान मुन्नी देवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने 100 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम विनोद गोस्वामी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में गोरी नदी पर बांसबगड़- मनकोट को जोड़ने के लिए बनी गरारी बह गई थी। इस जगह पर लोक निर्माण विभाग अस्कोट ने गरारी लगाई थी। वर्तमान में यह गरारी जीण-शीर्ण हो चुकी है। गरारी पर लगी रस्सी जगह-जगह पर कट चुकी है। गरारी के तारों में भी किनारों में जंग लग चुका है। 1500 की आबादी को राशन से लेकर घर का कोई भी जरूरी सामान गरारी से ही गांव तक ले जाना पड़ता है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जीर्ण- शीर्ण हो चुकी गरारी के स्थान पर नई गरारी निर्माण की मांग की है। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य विजय कुमार, भगत मेहरा, कविराज गोस्वामी, दीपा देवी, पूजा देवी, कुबेर सिंह और धन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें