फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, कहा - प्रधानमंत्री हिंदुओं के लिए नहीं वोट बैंक के लिए हैं चिंतित

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ भाजपा के संगठन आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। संगठन के लोगों को यह साफ करना चाहिए कि यह रैली भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ है। प्रधानमंत्री के इशारे पर यह रैली निकाली जा रही है जो देश के लोगों का अपनी नाकामी से ध्यान भटकाने की चाल है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने कहा कि पहले भाजपा ने देश के हिंदुओं को खतरे में बताकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर सत्ता हासिल की। अब विदेशों में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं तो प्रधानमंत्री और उनकी सरकार चुप है। साफ है कि प्रधानमंत्री हिंदुओं के हितों को लेकर नहीं वोट बैंक को लेकर चिंतित हैं। आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा के संगठन आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। प्रधानमंत्री और संगठनों को यह साफ करना चाहिए कि यह रैली भाजपा सरकार की नाकामी को लेकर है। बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मोदी सरकार की नाकामी को दर्शाता है। भाजपा के संगठन मोदी के इशारे पर इससे जनता का ध्यान भटकाने के लिए रैली निकाल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दरकिनार कर प्रधानमंत्री हिंदुओं के खतरे में होने का डर दिखाकर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। कहा यदि भाजपा को हिंदुओं के हितों की रक्षा करनी है तो बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए लेकिन वह इस मामले में चुप है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, पद्मा बिष्ट, निर्मल सौन, निखिल ऐरी, खीमराज जोशी, हिमांशु ओझा, सुधीर चौहान, दीपक लुंठी, कार्तिक खर्कवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें