फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: डॉक्टरों ने कहा था- मरीजों को घर ले जाओ, भर्ती करने की जरूरत नहीं, जंगली मशरूम खाने से हुई नानी और पोती की मौत मामले में जांच

लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की जंगली मशरूम खाने से हुई मौत के मामले की जांच के लिए टीम सीएचसी पहुंची। टीम को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आक्रोश झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से दोनों की मौत हुई है। टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने वाले रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए तो इस लापरवाही की पोल खुली। रिश्तेदारों ने कहा कि जंगली मशरूम खाने से बीमार नानी और पोती को ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने भर्ती करने से मना कर दिया। उनकी हालत ठीक बताते हुए उन्हें घर ले जाने के लिए कहा। बीते दिनों जंगली मशरूम खाने से बीमार लोक गायक गणेश मर्तोलिया की बहन दिया और नानी कुंती देवी की मौत के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में डॉ. एमसी रजवार और डॉ. हेमंत शर्मा सीएचसी पहुंचे। यहां मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने आक्रोश जताते हुए जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टीम ने लोगों को समझाते हुए उनके बयान दर्ज किए। दोनों को अस्पताल पहुंचाने वाले रिश्तेदार राजेंद्र रिलकोटिया ने कहा कि मामले की जानकारी देने के बाद यहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों को इंजेक्शन लगाए। कहा कि यदि समय रहते दोनों का बेहतर इलाज किया जाता या हायर सेंटर रेफर किया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। अन्य लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से दोनों की मौत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें