गुंजी के ग्रामीणों ने शिवधाम निर्माण के लिए आवंटित की गई 475 नाली भूमि का सीमांकन किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जनजाति लोगों के सांस्कृतिक, पौराणिक और धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखते हुए योजना का निर्माण करना चाहिए।