पिथौरागढ़ के कलक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने की। इस दौरान जिले विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों और अधिकारियों, कर्मचारियों को इंटरनेट और एआई के लाभ और दुष्प्रभाव बताए गए। डॉ. सैनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विवेकपूर्ण और नैतिक उपयोग जरूरी है। यदि सावधानी नहीं अपनाई गई तो इससे साइबर अपराध बढ़ सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं पासवर्ड की सुरक्षा की जानकारी दी। इस मौके पर एनआईसी के उप निदेशक गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।