फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बेलतड़ी-क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग पर प्रदर्शन

पिथौरागढ़ जिले के सौनगांव और क्वारबन के ग्रामीणों ने बेलतड़ी-क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुल न बनने से उन्हें सड़क का लाभ नहीं मिल रहा है। बुधवार को सौनगांव और क्वारबन के ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य रेनू भट्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेतलड़ी से क्वारबन तक सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में पूरा हो गया था। पुल न बनने से तीन साल बाद भी इस पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। करोड़ों से बनी इस सड़क का पुल न बनने से उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। पुल का प्रस्ताव शासन में धूल फांक रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में क्वारबन के प्रधान राज कुमार, बीडीसी सदस्य सुधा सौन, सौनगांव की प्रधान कविता सौन, सरपंच फकीर सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें