फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएफओ ने किया निरीक्षण, अब चीन सीमा पर अवैध गतिविधियां रोकेगा वन विभाग

धारचूला में चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में वन्य जीवों का अवैध शिकार और लकड़ी की अवैध तस्करी ने वन विभाग की चिंता बढ़ाई है। अब वन विभाग इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सूचना तंत्र मजबूर करेगा। इसके लिए डीएफओ आशुतोष सिंह ने खुद सीमा से लगे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आईटीबीपी की मदद भी ली जाएगी। डीएफओ आशुतोष सिंह ने धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र बौन, फिलम, गो, दुक्तू, दातू, ढाकर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वन कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही आईटीबीपी के साथ बेहतर तालमेल के साथ अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी जाएगी। बताया कि जाड़ों में हिमालयी क्षेत्रों से लोगों के प्रवास में निचले इलाकों में आने से तस्करों की सक्रियता बढ़ती है। ऐसे में वन विभाग अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा। इस मौके पर वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य वीएस बोनाल, वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अलमिया, वन दरोगा जय प्रकाश, आनंद सिंह, वन आरक्षी विक्रम सिंह धामी, पंकज पांडे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें