पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की स्मार्ट मीटर की नीति सिर्फ अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना है। सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम है और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को कर्ज में डुबाने की साजिश रच रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।