फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सड़कों की बदहाली पर गरजी कांग्रेस, किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने जिले की बदहाल सड़कों को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री का पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में एनएच, एसएच सहित अन्य सड़कें बदहाल हैं इनमें लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री सड़कों को दुरुस्त करने के सिर्फ हवाई दावे कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-धारचूला, थल-मुनस्यारी के साथ ही पर्यटक स्थल चंडाक को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। हाईवे गड्ढों से पटे हैं तो ग्रामीण सड़कों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। चंडाक सड़क संकरी होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। भाजपा सरकार विकास को दरकिनार कर सिर्फ हिंदुओं के नाम पर सम्मेलन कर रही है। हैरानी की बात है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्र में बदहाल सड़कें नजर नहीं आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ झूठ परोसने वाली भाजपा सरकार के झांसे में अब जनता नहीं फंसेगी। इस झूठ का जनता सरकार को करारा जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, जितेंद्र मेहरा, भूपेश नगरकोटी, हरीश कुमार, राहुल लुंठी, मनोज ठकुराठी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें