फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कहा- पेपर लीक होना सरकार की विफलता

स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने पर कांग्रेस ने सरकार और चयन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया कि जब परीक्षा कराए जाने से पहले ही हाकम सिंह को पकड़ लिया गया था तो फिर पेपर लीक कैसे हो गया। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार ने कानून लाकर नकल रोकने के दावे किए थे, जो बीते दिवस हुई परीक्षा में हवाई साबित हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक होना सरकार की विफलता है। ऐसे में सीएम को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश माफिया का गढ़ बन गया है। जमीन और खनन माफिया से लेकर नकल कराने वाले माफिया की फौज चारों तरफ घूम रही है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि मौजूदा सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में फेल साबित हुई है, जिससे हजारों युवाओं का मनोबल टूटा है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार बेरोजगारी के इस दौर में युवाओं के साथ आए दिन धोखा कर रही है। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि पेपर लीक होने की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और इस परीक्षा को जल्द नहीं कराया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बोरा, सुधीर चौहान, पद्मा बिष्ट, कोमल साही, शंकर लाल, सुभाष पांडे, राहुल लुंठी, हिमांशु ओझा, अमित कुमार, नितेश कुमार, अभय सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें