फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के खिलाफ किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार को घेरा। सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रतन नेगी ने कहा कि अग्निवीर योजना सेना को खत्म करने की साजिश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के सिल्थाम तिराहा पर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड कांग्रेस के सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन नेगी ने कहा कि अग्निवीर योजना के नाम पर सिर्फ चार साल का रोजगार देना सेना को खत्म करने की साजिश है। यह योजना युवाओं के साथ धोखा है और इससे देश को भी बड़ा खतरा है। जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि अब अग्निवीर योजना के नतीजे सामने आने लगे हैं। 2022 से 2026 तक 40 अग्निवीरों ने आत्महत्या की है। चार साल की सेवा से हटने के बाद अग्निवीर को अन्य सैनिकों की तरह सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में योजना को लेकर युवा निराश हैं। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और वरिष्ठ नेता एडवोकेट रमेश कापड़ी ने कहा कि अग्निवीर योजना उत्तराखंड के साथ ही देश के नौजवानों के साथ धोखा है। कहा कि सेना में सैनिकों की मांग को कम किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट, सुधीर चौहान, निशीद उप्रेती, राहुल लुंठी, दीपक लुंठी, मो. कासिफ,अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें