फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईंधन में ऐथेनॉल मिलाने पर भड़की कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

ईंधन में ऐथेनॉल मिलाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने अपने चहेतों की फैक्ट्री में बन रहे एथेनॉल को खपाने के लिए यह निर्णय लेकर आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं और वाहन स्वामियों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर यह कारनामा किया है। ऐसा इसलिए कि उद्योगपति अपनी फैक्ट्री में एथेनॉल बना रहे हैं इसे सरकार खपा रही है। सरकार की इन नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। पूर्व सैनिक शमशेर महर ने कहा कि बीते दिनों उनके एक परिचित ने पंप से स्कूटी में पांच लीटर पेट्रोल भराया। सिर्फ 500 मीटर दूर जाने पर ही स्कूटी में खराबी आ गई इसका कारण एथेनॉल रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का हमेशा विरोध किया जाएगा। जनता अपने हितों के साथ खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। प्रदर्शन करने वालों में दीपांशु वर्मा, आशीष हवार्ड, सुधीर चौहान, दीप वर्मा, नरेश कुमार, लक्षित भंडारी, रोहित बिष्ट, शंकर लाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें