फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ओलंपिक दिवस पर बच्चों और युवाओं ने दिखाया दमखम

अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 07:41 PM IST

पिथौरागढ़। विश्व ओलंपिक दिवस पर जिलेभर में खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालक-बालिकाओं और युवाओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला ओलंपिक संघ की ओर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका-बालक वर्ग, सीनियर महिला और पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री आयोजित की गई। जिला ओलंपिक संघ की ओर से सभी वर्गों की दौड़ में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी कहा कि ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के साथ ही मुनस्यारी, धारचूला और डीडीहाट में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, विशिष्ट अतिथि किशोर बोर्ड न्याय की सदस्य लक्ष्मी भट्ट, ललित पंत, भास्कर भट्ट, जिला कीड़ा अधिकारी, अनूप बिष्ट, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश थापा सहित कई लोग मौजूद रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें