फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीआरओ ने विषम परिस्थितियों में आदि कैलाश मार्ग किया सुचारु

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश मार्ग को बीआरओ ने विषम परिस्थितियों में यातायात के लिए खोल दिया है। बीती 23 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के चलते गुंजी से ज्योलिंगकांग (14,500 फुट) तक सड़क बंद हो गई थी। सड़क पर आठ से दस फीट तक बर्फ जमा हो गई थी। गुंजी से कुटी तक 16 किलोमीटर सड़क को पहले खोल दिया गया। अब कुटी से ज्याेलिंगकांग 20 किलोमीटर सड़क भी खोल दी गई है। बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रिफ के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल अखिल कौशल के नेतृत्व में सड़क खोलने का कार्य शुरू किया गया। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सही होने पर 65 आरसीसी की पांच जेसीबी मशीन और 20 से अधिक स्थानीय मजदूरों ने माइनस 10 से 15 डिग्री तापमान में युद्ध स्तर पर लगातार कार्य करते हुए 20 दिनों में सड़क से बर्फ हटाकर कुटी से ज्याेलिंगकांग आदि कैलाश यात्रा मार्ग सुचारु कर दिया है। बता दें कि व्यास घाटी में बीआरओ की ओर से सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण शीतकाल में भी आदि कैलाश यात्रा मार्ग सुचारु है। पूर्व में सड़क निर्माण कार्य नहीं होने पर गुंजी, कुटी ज्योलिंगकांग आदि कैलाश यात्रा मार्ग भारी हिमपात होने से महीनों तक बंद रहती थी। ग्राम प्रधान कुटी नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि शीतकाल होने के कारण सभी गांववासी निचली घाटी लौट आए हैं। सड़क खुलने की सूचना से ग्रामीणों में खुशी है। आवश्यक कार्य होने पर ग्रामीण शीतकाल में भी अपने गांव जा पाएंगे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए सड़क सुचारू कराने पर बीआरओ का आभार जताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें