फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: चट्टान दरकी, एंबुलेंस फंसी तो जान पर बन आई, नैनीपातल-मड़मानले मार्ग पर गिरे बोल्डर

पिथौरागढ़-नैनीपातल-मड़मानले मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे मड़ के पास चट्टान दरक गई। लगभग 20 मीटर हिस्से तक सड़क पर बोल्डर गिरने से वाहनों का संचालन ठप हो गया। सड़क बंद होने के कारण बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल ला रही 108 एंबुलेंस भी मार्ग में ही फंस गई। इसके बाद एंबुलेंस मड़मानले से कनालीछीना होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। इसके चलते लगभग 40 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा। अगर सड़क खुली रहती तो मरीज 15 किमी के सफर में ही अस्पताल पहुंच जाती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें