फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नए शिक्षा सत्र के पहले दिन सभी विद्यालयों में हुआ किताबों का वितरण, खिले विद्यार्थियों के चेहरे

नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। जिले के आठों विकासखंडों के सरकारी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र के पहले दिन पुस्तक वितरण कार्यक्रम हुआ। पहले ही दिन नई कक्षा में 12600 विद्यार्थियों को नई किताबें मिलने से इनके चेहरे खिल उठे। वहीं 9,400 विद्यार्थियों को अब भी किताबों का इंतजार है। सीमांत जिले में संचालित 128 इंटर कॉलेज, 87 हाईस्कूल और 1100 से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 21000 विद्यार्थियों को नए शिक्षा सत्र में नई किताबें उपलब्ध कराई जानी हैं। इसके लिए दो लाख किताबों की जरूरत है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के पहले दिन विद्यार्थी उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। हर स्कूल में पुस्तक वितरण कार्यक्रम हुआ। शिक्षा विभाग के मुताबिक, अब तक जिले में 60 फीसदी बच्चों के लिए किताबें पहुंची हैं जो पहले ही दिन उनके बस्तों तक पहुंचाई गईं। पर्याप्त किताबें न मिलने से 9400 विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल सकीं इससे उन्हें निराश होना पड़ा। विभाग के मुताबिक, अगले एक से दो दिन में सभी किताबें उपलब्ध होंगी। ऐसे में उम्मीद है कि छूटे बच्चों के बस्ते तक भी जल्द नई किताबें पहुंचेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें