भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लाडली से दरिंदगी करने वाले का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सीएम ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं जो सराहनीय है। कहा कि लाडली को न्याय दिलाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में लाडली से दरिंदगी करने वाले अख्तर अली का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य देवभूमि में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। लाडली से दरिंदगी करने वाले को सुप्रीम कोर्ट से बरी करने पर सीएम ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश जारी किए हैं। निश्चित तौर पर सरकार लाडली को न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से काम करेगी। कहा कि देवभूमि को ऐसे कृत्यों से कलंकित करने वालों को कठोर सजा मिलेगी। पुतला जलाने वालों में राकेश चंद, सूरज गिरी, दीपक लोहिया, कुंदन भंडारी, सानिध्य जोशी, कमल लुंठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।