फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला

गायत्री जोशी Updated Mon, 25 May 2026 06:18 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के लिए गद्दार शब्द का प्रयोग करने के लिए पिथौरागढ़ में कांग्रेस नेता राजीव गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया है। शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। उन्होंने कांग्रेस को देश विरोधी करार दिया। रावत ने कहा कि एक ओर पूरे विश्व में प्रधानमंत्री विश्व गुरु बनकर उभर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गाँधी देश को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में धारचूला विधानसभा से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुंदन पांगती ने प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर राहुल गांधी की कड़ी निंदा की। इस दौरान बबलू लोहनी, लक्की रावत, त्रिलोक बिष्ट, गोकर्ण सुयाल, विक्रम खुन्नू, बहादुर राम समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें