फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट गेट पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकार पर शोषण का आरोप

पिथौरागढ़ जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सरकार पर शोषण का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र संचालन के साथ ही अन्य कार्य जबरन थोपकर उनका शोषण किया जा रहा है। जिलेभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पहुंची। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। कहा कि उनको केंद्र संचालन के अलावा यूसीसी में विवाह पंजीकरण, आपदा कार्यों में ड्यूटी सहित अन्य अनावश्यक कार्य दिए गए हैं। बगैर पारिश्रमिक के अतिरिक्त कार्य कराए जा रहे हैं। वे लंबे समय से राज्य कर्मचारी का दर्जा देने व सम्मानजनक मानदेय देन की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार इसके लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। केंद्र संचालन के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगीं। यदि उन पर अनावश्यक कार्य करने का दबाव बनाया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगी। वहां पर जानकी, मधु गुप्ता, रेखा महर, रीता सिंह, पूजा खोलिया, भागीरथी भंडारी, नीमा खत्री, सावित्री बिष्ट सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें