फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: महिला अस्पताल में लगी आधुनिक सीटी स्कैन मशीन, मरीजों को मिलेगी सुविधा

पिथौरागढ़ में आखिरकार महिला अस्पताल में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन स्थापित हुई है इसका संचालन भी शुरू हुआ है। अब तीन बजे के बाद इस जांच की जरूरत वाले मरीजों और घायलों को इसके लिए डेढ़ किलोमीटर दूर बेस अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। हालांकि इस मशीन को संचालित करने के लिए अब भी तकनीशियन का इंतजार है। सोमवार को डीएम आशीष भटगांई, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने महिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि अत्याधुनिक मशीन से गंभीर और जटिल बीमारियों की तेजी से और सटीक जांच हो सकेगी इसका सीधा लाभ संबंधित मरीज को मिलेगा। सही जांच होने से बेहतर इलाज भी लोगों को मिलेगा। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने बताया कि अब महिला अस्पताल में ही दुर्घटना, सिर, पेट एवं अन्य आंतरिक रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल समेत चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें