कीवी उत्पादन की बारीकियां सीखने के लिए 40 किसानों का दल हिमाचल प्रदेश रवाना हो गया है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से भेजा गया दल हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित डॉ. वाईएस परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय में तीन दिनी प्रशिक्षण लेगा। डीएम आशीष भटगांई ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि किसान विश्वविद्यालय में सघन बागान स्थापना, रखरखाव, मशरूम उत्पादन एवं मौन पालन) का प्रशिक्षण लेंगे। इस प्रशिक्षण का लाभ जिले के अन्य किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कीवी उत्पादन की बारीकियां बताकर इससे जोड़ना योजना का मुख्य उद्देश्य है। दल में विकास खंड बिण, मुनस्यारी और बेड़ीनाग के किसान शामिल हैं।