फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 279वें दिन भी जारी रहा अनूठा पौधरोपण आंदोलन

पिथौरागढ़ में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने के लिए किया जा रहा अनूठा पौधरोपण आंदोलन 279वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ ही आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों वंदना, पवन, नीता, प्रवीण कुमार, अनुज, सुनील, निशा, रवीद्र, हेमंत जोशी ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। सभी पर्यटकों ने आवास गृह में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान निगम के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें