श्रीनगर के बिलकेदार क्षेत्र में निगम की ओर से बनाए गए पार्क को कुछ युवकों ने नुकसान पहुंचाया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी गई है। सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने कहा कि 23 अक्तूबर की रात कुछ अज्ञात युवकों ने बिलकेदार क्षेत्र में निगम के पार्क में लगी लाइट को क्षति पहुंचाने के साथ ट्री गार्ड भी तोड़ दिया है। एसएचओ मणि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।