फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में ईंटों से भरा ट्रक पलटा, तीन लोग घायल

रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Jun 2025 02:09 PM IST

देवप्रयाग-टिहरी मोटर मार्ग पर महड़ गांव के पास ईंटों से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पाली देवप्रयाग में उपचार के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक मंगलौर से हिंडोलाखाल ईंटें लेकर जा रहा था। महड़ के पास गुलदार द्वारा सड़क पर मारी गई गाय को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक मारे, जिससे ट्रक का प्रेशर पाइप फट गया और वाहन पीछे की ओर लुढ़कते हुए पलट गया। हादसे में चालक हसीन (35), लेबर आबाद (32) और इकबाल (45) घायल हुए, जो सभी जैनपुर जनजैड़ी, मंगलौर के निवासी हैं। ट्रक पलटने से देवप्रयाग-हिंडोलाखाल मार्ग बाधित हो गया है और वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें