फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

अमन मैथानी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:07 PM IST

श्रीनगर। कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर पेपर लीक मामले गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय लगातार परीक्षाओं के चक्र में उलझाए हुए है जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में असवाल ने कहा कि यदि सरकार पेपर लीक प्रकरणों को गंभीरता से लेती तो नीट परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद केंद्रीय शिक्षामंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में करीब 90 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जबकि उत्तराखंड में पुलिस भर्ती, पटवारी भर्ती समेत एक दर्जन से अधिक परीक्षाएं विवादों में रही हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा दोबारा आयोजित होने के बावजूद परीक्षा केंद्रों में बदलाव के कारण वर्षों से तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। इससे युवाओं में निराशा और हताशा बढ़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें