फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी व कोटद्वार में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, श्रीनगर में बढ़ रही किल्लत

Renu Saklani Updated Tue, 26 May 2026 09:48 PM IST

जिला मुख्यालय व कोटद्वार में पेट्रोल व डीजल की किल्लत नहीं है। पौड़ी के चार और कोटद्वार नगर क्षेत्र के सात व भाबर के तीन पंपों पर पेट्रोल -डीजल पर्याप्त मात्रा में है। जबकि श्रीनगर के पंपों पर ईंधन की किल्लत देखने को मिल रही है। पौड़ी में जीबीएसएस लि., शहीद कुलदीप सिंह रावत, हाईवे सर्विस स्टेशन में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। प्रबंधक सुमन रावत व बसंत कुमार रावत ने बताया कि हर दो दिन बाद टैंकर मुख्यालय पहुंच रहा है। इन पंपों पर पेट्रोल करीब 2 से 3 हजार लीटर जबकि डीजल 5-6 हजार लीटर प्रतिदिन की खपत हो रही है। पौड़ी में पेट्रोल 101.85 रुपए और डीजल 97.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोटद्वार नगर क्षेत्र में स्थित सात व भाबर के तीन पंपों में भी डीजल -पेट्रोल पर्याप्त है। पौड़ी - कोटद्वार एनएच पर कौड़िया से बुद्धा पार्क तक चार, देवी रोड पर तीन व भाबर क्षेत्र में मोटाढाक, हल्दूखाता, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी, दुगड्डा के आमसौड़ व ऐता में पेट्रोल पंप हैं। कोटद्वार में पेट्रोल 100.57 रुपए और डीजल 96.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। केदार फिलिंग स्टेशन के संचालक अखिलेश नेगी व सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक सन्नी चौहान ने बताया कि डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। रोडवेज के एआरएम अनुराग पुरोहित का कहना है कि परिवहन निगम की सभी बसों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध किया जा रहा है। वहीं, श्रीनगर में पेट्रोल पंपों पर दिनभर भीड़ लगी रही। जीएमओयू व जीएमवीएन के पंपों पर सोमवार को पेट्रोल नहीं मिला। देर शाम यहां पेट्रोल का टेंकर पहुंचा, जिसके बाद मंगलवार सुबह पांच बजे से जीएमओयू पंप से पेट्रोल व डीजल का वितरण शुरू हुआ। जीएमवीएन पंप पर भी मंगलवार दोपहर से लोगों को उपलब्ध कराया गया। श्रीकोट क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल के लिए मारामारी रही। श्रीनगर में पेट्रोल के दाम 101 रुपए और डीजल 97 रुपए प्रति लीटर बिका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें