उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ की ओर से रविवार को एक महारैली का आयोजन किया गया। रैली का आगाज़ एनआईटी ग्राउंड से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गोला बाजार में पहुंची।संघ ने अपनी 34 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। प्रमुख मांगों में पदोन्नति, स्थानांतरण, प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती और नई नियमावली को निरस्त करने जैसे मुद्दे शामिल रहे।गोला बाजार में आयोजित आमसभा में संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।