फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: मांगल गीतों की गूंज के बीच महिलाओं ने दिया पौधरोपण का संदेश, पलायन रोकने का किया आह्वान

खंदुखाल स्थित एंजल्स हेवन स्कूल परिसर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड (बीएसपीएस) के तत्वावधान में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकसंस्कृति का भी सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने पौधरोपण से संम्बधित पारंपरिक मांगल गीत गाकर पौधरोपण का संदेश दिया और पहाड़ों से पलायन रोकने का आह्वान किया। महिलाओं ने कहा कि हरे-भरे जंगल, स्वच्छ पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों का संरक्षण ही पहाड़ की समृद्धि का आधार है। यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो रोजगार और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लग सकेगी। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें