फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को लेकर गंभीर सरकार: राजकुमार पोरी

पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि देश के प्रधानमंत्री किसानों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को लेकर गंभीर हैं। यह योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन स्पष्ट और दूरदर्शी है। वे किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों को सशक्त बनाकर भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाएं पारदर्शिता, जनहित और वास्तविक ज़रूरतों पर केंद्रित हैं, जिससे लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि कृषि विभाग जनपद के किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें