हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के श्रीनगर, टिहरी एवं पौड़ी परिसरों में कार्यरत 97 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लेवल-1 के पदों पर स्थायी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने की।