फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा का बढ़ा जलस्तर, अलकेश्वर घाट जलमग्न, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश का असर बृहस्पतिवार को अलकनंदा नदी के जलस्तर पर दिखाई दिया। तेज बहाव के चलते अलकेश्वर घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिसके बाद पुलिस, प्रशासन, सिंचाई विभाग और श्रीनगर बांध प्रबंधन ने नदी किनारे सतर्कता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार सुबह नदी का जलस्तर 534.80 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर (535 मीटर) और खतरे के निशान (536 मीटर) से नीचे है। बांध प्रबंधन ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के कारण जलप्रवाह बढ़ा है और आवश्यकता अनुसार नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और लोगों से नदी किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें