फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कमलेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से हुआ घृत कमल अनुष्ठान

नगर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में घृत कमल अनुष्ठान धूमधाम से आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देर रात तक चले घृत कमल अनुष्ठान में भगवान शिव को 52 प्रकार के भोग लगाए गए। शिवलिंग पर 51 किलो घी का लेप लगा कर कमल पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर कमलेश्वर मंदिर के महंत द्वारा दिगंबर अवस्था जगत कल्याण के लिए मंदिर के चारों ओर लोट परिक्रमा की गई। अनुष्ठान के बाद शिवलिंग पर चढ़े घी को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि घृत कमल पूजा अनुष्ठान माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें