फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में युवकों पर जानलेवा हमला, पौड़ी पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

हुड़दंग और दबंगई करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। श्रीनगर बाजार में पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों ने बुलेट से तेज आवाज करने पर टोके जाने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन तलवारों समेत जवाड़ी बाइपास (रुद्रप्रयाग) से दबोच लिया। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलें भी सीज कर दी हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें