फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची भगवती मां कालीमाई की डोली

श्रीनगर में भगवती कालीमाई कालीमठ की प्रथम चरण की तीर्थ यात्रा के तहत शनिवार को मां की डोली कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस अवसर पर मंदिर सेवादल के जगदीश चंद्र नैथानी और प्रकाश चंद्र खंकरियाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ डोली का स्वागत किया।कमलेश्वर महादेव मोहल्ले में मां का पूजन और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों ने मां काली से सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। आरती के पश्चात मां की डोली आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई।इस मौके पर मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें