फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में मातृ दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग की ओर से वॉक रेस, रस्सीकूद और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

हल्द्वानी में जिला खेल विभाग ने मातृ दिवस पर रविवार को स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए वॉक रेस, रस्सीकूद और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। 76 महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।मिनी स्टेडियम में आयोजन का शुभारंभ उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी और जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने किया। डॉ. संचिता शर्मा ने सहज योग ध्यान पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। रस्सीकूद प्रतियोगिता के 40 प्लस आयुवर्ग में संचेता, विमला अधिकारी और अंजू जोशी ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किया। 20 प्लस आयुवर्ग में रेखा, मंजू राणा और लता जीना विजेता रहीं। वॉक रेस में 40 प्लस आयुवर्ग में विमला अधिकारी, अंजू जोशी और दीपा सुयाल ने बाजी मारी। 20 प्लस आयुवर्ग में गायत्री, प्रभा और भागीरथी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।गौलापार स्टेडियम के मानसखंड परिसर में फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता हुई। यहां 20 प्लस आयुवर्ग में शिवानी, पूजा और नियोकी बिश्नोई ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 से अधिक आयुवर्ग में संतोषी गुरुरानी, नीमिता सिंह और गीता रावत विजेता रहीं। 60 से अधिक आयुवर्ग में उषा भट्ट, भावना जोशी और नीमा बिष्ट ने शीर्ष स्थान हासिल किया। 60 से अधिक आयुवर्ग की वॉक रेस में तुषारिका जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। निर्णायक तनुजा आर्य, मंजू जोशी पाठक, कृतिका जोशी, कुसुम सिरोला, पूनम सिरोला और हेमलता शाह रहीं। वहां जिला खेल विभाग के पूर्व खेला अधिकारी सुरेश चंद पांडे, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, कोच त्रिलोक जीना, गोविंद लटवाल, निलेश गुप्ता, अंकुश रौतेला, श्याम भट्ट, विनय जोशी, संजय गैड़ा, गोपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें