नैनीताल में वाल्मीकि सभा के चुनाव के तहत रविवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 10.30 बजे से हुई मतदान प्रक्रिया में अब तक कुल 2200 मतदाताओं में से 55 फीसदी मतदान कर चुके हैं। मतदान करने की कतार लगी हुई है। सायं मतों की गिनती की बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव किए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया, मनोज पवार, उपाध्यक्ष पद पर अमित सहदेव, अजय जोहरी, राजेश राजा एवं संजय सौदा, सचिव पद पर दिनेश कटियार, राहुल पुजारी और उपसचिव पद पर अभिषेक मुल्तानिया, रवि कुमार चुनाव मैदान में हैं। टीम में सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप सहदेव, सुधीर, संजय भगत, अनिल कटियार, प्रशांत, दिनेश रत्नाकर, जगदीश, रोहित कैसले, सुनील आदि जुटे हुए हैं।