फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुमाऊं विवि के कुलपति ने भीमताल परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Dec 2025 05:08 PM IST

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत ने शनिवार को भीमताल परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कुलपति ने सोनगांव में लॉ कॉलेज, अकादमिक ब्लॉक, फार्मेसी ब्लॉक, फार्मेसी प्रयोगशाला, प्रबंध विभाग में निर्माणधीन अतिथि गृह और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसंधान केंद्र के भवन निर्माण के कार्यों की जानकारी ली। कुलपति ने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि आगामी सत्र से भीमताल में होटल मैनेजमेंट और लॉ के पाठ्यक्रम शुरु किए जाने है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य फरवरी 2026 में समाप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीमताल परिसर से प्लेसमेंट भी विद्यार्थियों को मिल रहे हैं। कुलपति ने परिसर में संचालित हो रही परीक्षाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रो.अमित जोशी, प्रो.वीना पांडे, प्रो.तपन नैनवाल, प्रो.महेंद्र राणा, प्रो.अर्चना नेगी साह, डॉ.रिशेंद्र कुमार, डॉ.संतोष उपाध्याय, डॉ.मयंक पांडे, डॉ.लक्ष्मण सिंह रौतेला, अतुल कुमार, भगवान चंद्र ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें