फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वेतन न देने पर जल संस्थान कार्यालय में गरजे कर्मचारी, कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

जलसंस्थान कार्यालय भीमताल में शुक्रवार को संविदा कर्मियों ने दो महीने से वेतन नहीं देने और नौकरी से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाकर कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू के साथ धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जलसंस्थान के अधिकारियों और ठेकेदार पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन देने के बजाए उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कर्मचारियों को पीएफए भी नहीं दिया जा रहा है। पनेरू ने जलसंस्थान के जेई और ठेकेदार से कर्मचारियों को समय से वेतन देने की मांग की। साथ ही कहा अगर कर्मचारियों को परेशान किया गया तो जीएम कार्यालय में आंदोलन किया जाएगा। भीमताल शाखा अध्यक्ष कमल कनौजिया ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी कार्यबहिष्कार करेंगे। इस दौरान प्रकाश चंद्र, अशोक कुमार, कमलेश साह, नरेंद्र दानू, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें