फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वन्यजीवों से बचाव के लिए होप फाउंडेशन ने 300 महिलाओं को बांटी किट

पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमलों में जान गंवाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए सोमवार को भीमताल के सलड़ी, खैरोला, बेरीजाला, हरिनगर और रामगढ़ में होप फाउंडेशन की ओर से 300 महिलाओं को सुरक्षा किट बांटी गई। सुरक्षा किट में टाॅर्च, सीटी और रेडियम से लगी जैकेट शामिल हैं। फाउंडेशन के संचालक डॉ. आसित खन्ना ने बताया कि बीते कुछ समय से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में वन्यजीवों के हमलों से लोगों की जान जा रही है। इनमें ज्यादातर वन्यजीवों का शिकार महिलाएं हो रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा किट बांटी गई है। वहां जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, गोपाल कृष्ण भट्ट, बची सिंह बिष्ट, सरस्वती देवी, लीला शर्मा, राधा बिष्ट, कमला मेहता, लीला बिष्ट, बसंती देवी, ज्योति भट्ट, राधा देवी आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें