देशभर में चल रही वाहन चालकों की हड़ताल खत्म कर दी गई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी वाहन चालकों की हड़ताल के खत्म होने के बाद रोडवेज और केमू की बसों का संचालन शुरू हो गया है। कई बसें अपने गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान यात्री काफी खुश नजर आए। यात्रियों ने जय सियाराम के नारे लगाए।