फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: गर्जिया में गणपति विसर्जन को पहुंचे दो गुट भिड़े, विवाद के दौरान निकलीं तलवारें

हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:26 AM IST

गर्जिया मंदिर में गणपति विसर्जन को पहुंचे दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने तलवारें भी लहराईं। एक घंटे बाद पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया। बरसात के चलते कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में तीन दिन पूर्व एसडीएम ने कोसी नदी में गणपति विसर्जन पर रोक लगा दी थी। इस दौरान काशीपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को हल्दुआ बैरियर पर रोकने का निर्णय लिया गया था लेकिन एसडीएम का यह निर्देश केवल हवा हवाई साबित हुआ। रोक के बावजूद हर दिन 10 से अधिक श्रद्धालुओं के समूह विसर्जन के लिए गर्जिया मंदिर पहुंच रहे थे। विभाग की इस लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार को गर्जिया में यूपी के धामपुर और बिजनौर से श्रद्धालुओं के दो गुट विसर्जन के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक समूह विसर्जन कर लौट रहा था जबकि दूसरा विसर्जन के लिए कोसी नदी की ओर जा रहा था। तभी गर्जिया मंदिर की पार्किंग के प्रवेश द्वार के पास दोनों समूह आमने-सामने आ गए। यहां पहले रास्ता देने को लेकर दोनों गुटों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच कुछ लोग तलवारें लहराकर रास्ता देने को कहने लगे। विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पर्याप्त पुलिस नहीं होने के चलते पुलिसकर्मी के साथ धक्कामुक्की की गई। इसके करीब एक घंटे बाद भारी पुलिस बल ने पहुंचकर मामले को शांत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें