फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: मेडिकल स्टोर के चालान पर भड़के व्यापारी, तल्लीताल बाजार किया बंद

हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Aug 2025 01:34 PM IST

नैनीताल शहर के तल्लीताल बाजार स्थित मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर पुलिस के चालान काटने पर बवाल मच गया। पुलिस और कारोबारी के बीच विवाद बढ़ा तो कारोबारियों ने बाजार बंद कर दी। वहीं तल्लीताल चौराहे पर नारेबाजी कर व्यापारियों ने सड़क पर बैठ यातायात रोक दिया। लगभग ढाई घंंटे तक कारोबारी सड़क पर बैठे रहे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तल्लीताल में पुलिस की ओर से मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं मिलने पर पुलिस ने चालान कर दिया। इस दौरान व्यापारी व पुलिस के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस व व्यापारियों के बीच बहस हो गई। जिसके चलते व्यापारियों ने बाजार बंद का एलान कर दिया। बाजार बंद कर व्यापारी तल्लीताल डांठ चौराहे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के दौरान पुलिस ने व्यापारियों को सड़क से हटने को कहा तो गुस्साए व्यापारी सड़क पर बैठ गए। व्यापारियों ने नारेबाजी कर महिला एएसआई को हटाने की मांग की। इस दौरान यातायात बाधित हुआ तो एसओ तल्लीताल मौके पर पहुंच गए। लेकिन उसके बाद भी व्यापारी सड़क से नहीं हटे। जब दो घंटे तक व्यापारी सड़क से नहीं हटे तो सीओ भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विधायक सरिता आर्य व पालिकाघ्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल भी मौके पर पहुंच गई। व्यपारियों ने एसएसपी को फोन कर महिला पुलिस कर्मी के स्थानांतरण की मांग की। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया तो छह बजे से शुरू हंगामा साढ़े आठ बजे शांत हो पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें