फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा

रामनगर में बुधवार को सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। बाद में लखनपुर स्थित शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान से शुरू शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद पार्क में पहुंची। यात्रा में तिरंगा थामे युवा, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। खास बात ये रही कि इस यात्रा में मुस्लिम समाज के लोग, मदरसों के अलावा अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सेना ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश जोशी, भाजपा नेता राकेश नैनवाल, भूपेंद्र खाती, घनश्याम शर्मा, बलदेव रावत, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत आदि मौजूद रहीं। छात्राएं आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें