भवाली से कैंची धाम तक शुक्रवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही से जाम की समस्या बनी रही। श्रद्धालुओं और सैलानियों को जाम के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैलानियों को दो घंटे से अधिक जाम में फंसे रहना पड़ा। सेनिटोरियम बाईपास और नैनीताल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे दूर दराज शहरों से घूमने आए सैलानी परेशान रहे। सैलानियों ने कहा कि जाम के चलते उन्हें दो घंटे से अधिक जाम का सामना करना पड़ा।