फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल में मकर संक्रांति पर श्री राम सेवक सभा ने खिचड़ी भोग कराया

नैनीताल शहर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी भोग किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या व पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को खिचड़ी, सलाद व चटनी भी बांटी।बता दें कि पारंपरिक रीति रिवाजों के तहत माघ मास की मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे माह खिचड़ी का दान किया जाता है। उत्तरायण में सूर्य शनि की मकर राशि प्रवेश करने पर शनि महाराज एवं भैरव को खिचड़ी भेट की जाती है। खिचड़ी दान को दोष निवारण के रूप में जाना जाता है तथा इसका प्रसाद ग्रहण किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक विमल चौधरी ने उपस्थित विधायक, पालिकाध्यक्ष समेत अन्य का स्वगत सत्कार किया। गोपाल बाबू के गीत ने लोक को जीवंत करते हुए उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, संरक्षक घनश्याम लाल साह, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, मुकेश जोशी, भगवान, आशु बोरा, डोलमा गुरूरानी आदि रहे। संचालन प्रो.ललित तिवारी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें