नगर पालिका भीमताल में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने सभासदों और ईओ राहुल कुमार सिंह के साथ पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भीमताल नगर पालिका प्रदेश में तीसरे स्थान पर आई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों के सहयोग से नगर को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रखते हुए लोगों के सहयोग से नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। ईओ राहुल कुमार सिंह ने कहा नगर को साफ रखने में पर्यावरण मित्रों के बेहद जरूरत है। उन्होंने लोगों से नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है। पर्यावरण मित्रों को कंबल, वर्दी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, नीरज रैकुनी, प्रकाश चंदोला, शिप्रा जोशी, विमला आर्या, हेमा दुम्का आदि मौजूद रहे।