रामलीला मैदान मल्लीताल में बुधवार को भीमताल का ऐतिहासिक हरेला मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चेयरमैन सीमा टम्टा और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हरेला का पर्व हरियाली का प्रतीक है। भीमताल का हरेला मेला ऐतिहासिक और पौराणिक मेला है जो पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को भीमताल हरेला मेला को राज्यस्तरीय मेला घोषित करना चाहिए। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने लोगों से हरेला पर्व पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने की अपील की। चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि स्थानीय लोगों और सभासदों के सहयोग से मेले को भव्य मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में लोक गायकों के साथ स्थानीय कलाकार और बच्चे अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।