रामनगर के ग्राम उमेदपुर के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। चर्चा है कि मृतक दो दिन पूर्व चालक के तौर पर दिल्ली से उमेदपुर के एक रिजार्ट में पर्यटकों लेकर पहुंचा था।