फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: पदोन्नति और स्थानांतरण को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक

भीमताल में राजकीय शिक्षक संघ की ओर से बुधवार को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय भीमताल में विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि शिक्षकों की ओर से लंबे समय से पदोन्नति, वार्षिक स्थानांतरण, प्रधानाचार्य के पदों में सीधी भर्ती को निरस्त करने के साथ वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को सरकार की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते शिक्षकों को मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ रही है। जोशी ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना-प्रदर्शन में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें